श्री नृसिंह भगवान मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन व अखंड ज्योत का आयोजन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ के नृसिंह मार्केट स्थित श्री नृसिंह जी मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन व अखंड ज्योत का आयोजन किया गया। श्री नृसिंहदास सांगानेरिया परिवार की ओर से आयोजित संकीर्तन में श्री श्याम परिवार की मंडली ने बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई व पूजा अर्चना के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। भजन संध्या में भजन गायकों ने संगीतमय सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या के दौरान इत्र वर्षा व पूष्प वर्षा से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति की ओर से तिलोक कम्मा सहित कई गणमान्यजनों का दुपट्टा ओढाकर व कंठीमाला पहनाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर श्री श्याम परिवार के लक्ष्मीनारायण बणसिया, महेश प्रजापत, मनोज जोशी, बालकिशन धर्ड, प्रकाश सोनी, राजकुमार बणसिया,, श्यामसुंदर धर्ड, राज कुमार सोनी, भगवती प्रसाद सांगानेरिया, विनोद सांगानेरिया, सुमित जोशी सहित अनेक भक्तगण उपस्थित थे। मंदिर समिति के मुख्य सदस्य जितेंद्र बोगड़ ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

You might also like