अपना घर आश्रम में प्रभु जनों को भोजन कराया
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़, में स्थानीय अपना घर आश्रम बेसहारा जरूरतमंद लोगों के लिए सम्मानजनक जीवन जीने का सहारा बन गया है। शहरी कोलाहल से दूर प्रकृति का शांत वातावरण, साफ सुथरे कमरे, अच्छे बिस्तर,ताजा नाश्ता,भोजन,ताजी सब्जियां,दोपहर में फल,बीमार प्रभुजनों को नियमित दवा पट्टी, घर जैसी देखभाल सभी सुविधाए प्रभु जनों को यहां मिल रही है। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री बालाजी महिला सत्संग मंडली रिणी कुआं की संयोजिका श्रीमती संतोष सारस्वत ने गत रात्रि को अपना घर आश्रम में निवास कर रहे प्रभु जनों को भोजन कराया।सारस्वत ने कहा कि पशु हो, चाहे पक्षी या बेसहारा मानव उनको भोजन कराना साक्षात भगवान को भोग लगाने जैसा महसूस होता है। भोजन कराने से पूर्व सारस्वत ने सबके कुशल मंगल होने की कामना करते हुए भगवान को भोग लगाया। आश्रम के कर्मचारियों ने उनका आभार प्रकट किया। आश्रम में लगातार बढ़ रही प्रभु जनों की संख्या और जरूरतो को देखते हुए शहर के समाजसेवियों की ओर से आश्रम में निर्माण भी कार्य कराया जा रहा है।