चूरू-हनुमानगढ़ संभाग की कार्ययोजना बैठक आयोजित

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  रतनगढ़ मेंस्थानीय श्री स्वरूप राजपूत छात्रावास चूरू-हनुमानगढ़ संभाग की कार्ययोजना बैठक क्षत्रिय युवक संघ के केन्द्रीय कार्यकारी गजेन्द्रसिंह आहू के सानिध्य में हुई। बैठक में संघ की आगामी गतिविधियों, शिविर, शाखा, संघ शक्ति पथ प्रेरक ग्राहक, जयंती, पुण्यतिथि आदि पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर गजेन्द्रसिंह आहू ने स्वयंसेवको से संगठन के मूल्यों एवं उद्देश्यों को समाज तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में चूरू-हनुमानगढ़ संभाग के संभाग प्रमुख राजेन्द्र सिंह आलसर के द्वारा आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। बैठक में उपस्थित स्वंय सेवको ने संघ को मजबूत बनाने और पूज्य तनसिंह के विचार को घर घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में संघ के वरिष्ठ स्वंय सेवक सुमेर सिंह गुढा, करणी सिंह राजियासर, भगवान सिंह नुवा, मान सिंह पाबूसर, मोहन सिंह फ्रांसा, महेंद्र सिंह परसनेऊ, किशन सिंह गौरीसर, गिरवर सिंह जलेउ, नरेन्द्र सिंह तोगावास, राजवीर सिंह कवलासर ,दरपाल सिंह गाजूसर, जीवराज सिंह भूकरका, गजेन्द्र सिंह राणासर, देवेन्द्र सिंह सहनाली, प्रदीप सिंह लुनासर,भवानी सिंह ठठावता, भवानी सिंह जालेउ, इंद्रजीत सिंह गुढा आदि उपस्थित थे।

You might also like