अफीम तस्करी के आरोप में बाइक सवार गिरफ्तार
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । ऑपरेशन नकेल के तहत चूरू की सदर थाना पुलिस ने डीएसटी के साथ सयुंक्त कारवाई करते हुए NH -52 से बाईक सवार क़ो अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है डीएसपी विनोद ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिले भर में सिंथेटिक ड्रग, नशा तस्करी व नशे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन नकेल के तहत पुलिस क़ो मुखबिर से सूचना मिली की एक बाईक सवार हाइवे से अफीम तस्करी कर रहा है, जिस पर NH -52 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अजमेर के किशनगढ़ निवासी परवेज गौरी क़ो रोककर पूछताछ की तो परवेज पुलिस क़ो संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से पुलिस क़ो 215 ग्राम अफीम बरामद हुई. पुलिस के अनुसार जब्त अफीम की अनुमानित क़ीमत करीब एक लाख रुपए है पुलिस ने अफीम के साथ बाईक जब्त कर आरोपी परवेज गौरी क़ो गिरफ्तार कर एनडीपिएस की धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की जाँच दूधवाखारा थाना पुलिस क़ो सौपी है पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पेट्रोल पंप पर काम करता है और केकड़ी से हरियाणा के हिसार अफीम सप्लाई करने बाइक से जा रहा था।