तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष पद पर विकास चौरड़िया निर्वाचित

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद् राजलदेसर की साधारण सभा का आयोजन अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल की अध्यक्षता में किया गया। सभा में आगामी सत्र 2026-2028 के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी राजकुमार विनायक एवं विमलसिंह छलानी ने सर्वसम्मति से विकास चौरड़िया को तेरापंथ युवक परिषद् राजलदेसर का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष पद पर मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने विकास चौरड़िया का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।
सभा में संगठन की भावी योजनाओं एवं गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शासन साध्वी मानकुमारी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से मंगल पाथेय प्रदान किया।

You might also like