सोमवती अमावस्या पर युवा विकास समिति ने की शीतल पेय सेवा, राहगीरों व मरीजों को पिलाया शरबत
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर राजलदेसर युवा विकास समिति की ओर से राजकीय चिकित्सालय के मुख्य द्वार के सामने सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से राहगीरों, अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को गुलाब व कैरी पन्ना का शरबत पिलाया गया समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल ने बताया कि सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की। समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा कार्य आयोजित किए जाते रहे हैं। इस अवसर पर समिति के मंत्री विनोद भाटिया, उपमंत्री शिव भगवान सोनी, सदस्य विकास चोरड़िया , संरक्षक पूनमचंद गर्ग, पूर्व मंत्री मदन दाधीच , शंकर सिकलीगर , जानकी प्रसाद टेलर, किशोर पारीक , सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे तथा सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।