आमजन की राहत बना शहरी सेवा शिविर, मौके पर समस्याओ का हुआ निस्तारण
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निर्देशों की पालना में शहरी सेवा शिविर 2026 नगर पालिका कैम्पस मे आयोजित किया गया है। सोमवार को शिविर के दौरान पालिका द्वारा 69-ए का एक पट्टा वितरण किया गया, 07 विवाह पंजीयन व जन्म-मृत्यू के 23 प्रमाण पत्र जारी किये गये। जलदाय विभाग द्वारा प्राप्त सभी 07 लीकेज प्रकरण निस्तारण, प्रधानमंत्री आवास योजना के 03 आवेदन प्राप्त हुये, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत 04 आवेदन प्राप्त हुये। कैम्प में अन्य विभागो की सहभागिता रही जिनमे विद्युत, जलदाय विभाग, पशुपालन विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रसद विभाग के कार्मिको की उपस्थिती रही। इस दौरान पालिका के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष लूणकरण शर्मा, पूर्व पार्षद नदीम बल्खी, राजेश भोजक, संदीप प्रजापत सहित पालिका लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, कनिष्ठ सहायक रघुनाथदान चारण, अरविन्द धवल, संगीता कंवर सहित विद्युत विभाग के अधिक्षण अभियन्ता सुनिल मानवताल, कनिष्ठ अभियंता दीन मोहम्मद, विरेन्द्र सिंह, आयुर्वेद विभाग के डॉ तरूण भार्गव एवं महिला एंव बाल विकास विभाग के सुपरवाईजर दिक्षा चौहान इत्यादि उपस्थित रहे। शिविर प्रभारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक ने बताया कि अधिशासी अधिकारी हरेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार शिविर मे जनता से जुडी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा रहा है। जिसकी जन साधारण द्वारा प्रशंसा की जा रही है। पालिका द्वारा इसी तरह ज्यादा से ज्यादा कार्य कर आम जन को राहत प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।