समाजसेवी चारण ने ज़रूरतमंदों लोगों को वितरित की राशन सामग्री व फल, गौमाता के लिए की हरे चारे व पेयजल की व्यवस्था
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को समाजसेवी अमरसिंह चारण ने कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे में झुग्गी पट्टी व फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों को राशन, खाद्य सामग्री व फल वितरित किए वंही कस्बे में बेसहारा गौमाता को हरा चारा ख़िलाया। इसके अलावा खेलो में गौमाता के लिए टैंकरों से पानी डलवाकर पेयजल की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर भामाशाह अमरसिंह चारण ने कहा गरीबों, जरूरतमंद लोगों व गोमाता की सेवा से बढ़कर ओर कोई भी पुण्य का कार्य नहीं है। इस मौके पर मुकेश फगेड़िया, मनोज छींपा, कैलाश, गजानंद प्रजापत ढाणी बाबरिया, कैलाश, रोहित, सुनील आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।