मानसून का प्रवेश 15 मई से

नई दिल्ली 14 मई। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि भारत में Monsoon का मंगल प्रवेश 15 और 16 मई को हो जाएगा। इस दिन से अंडमान और निकोबार में बारिश शुरू हो जाएगी। इन दो दिनों में यहां के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद अंडमान से होता हुआ Monsoon 1 जून तक केरल के तट पर दस्तक दे देगा। वहां से आगे बढ़ते हुए यह 11 जून तक मुंबई और फिर 27 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। इस बीच, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्री-मॉनसून एक्टिविटिज शुरू हो गई हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली और राजस्थान में धूल भरी आंधी चल रही हैं। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य बारिश का अनुमान लगाया है।

You might also like