स्व. जीवनदास स्वामी स्मृति जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  रतनगढ़ की श्री गांधी बाल निकेतन के न्यायमूर्ति डॉ. बी. पी. सराफ इंडोर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में व्यायाम गुरूजी स्व. जीवनदास स्वामी स्मृति जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन सीबीईओ संदीप व्यास के मुख्य आतिथ्य व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग लाल गुर्जर, विषिष्ट अतिथि प्रदीप लढ़ा एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार गौड़ के द्वीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में निकेतन के शारीरिक शिक्षक राजेश गहलोत ने अतिथियों का शाब्दिक स्वागत एवं प्रतियोगिता का परिचय प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सीबीईओ संदीप व्यास ने शिक्षा के साथ – साथ खेल को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए खिलाड़ियों से अनुसासन, कड़ी मेहनत और लगन से नियमित अभ्यास करने पर बल दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग गुर्जर विषिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप लढ़ा व अशोक कुमार गौड़ ने स्व. जीवनदास स्वामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों का शारीरिक शिक्षक राजेश गहलोत, खेल प्रशिक्षक युधिष्ठर झाझड़िया, कमल गौड़, राहुल पीपलवा ने माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संचालन राकेश गहलोत ने किया।

You might also like