भाईजी के नोहरे में हुआ राधा नाम का मानसिक जप

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  साक्षात प्रेमावतार पूज्य भाईजी श्री हनुमानप्रसाद पोद्दार के नोहरे में गत रात्रि को राधा नाम का दिव्य मानसिक जप साधिका रजनीशर्मा के सानिध्य में भाईजी के परिकरो द्वारा किया गया। जप शुरू होने से पूर्व साधिका ने कहा कि जप से सांसारिक चिताओं और मानव को नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है। राधा नाम का स्मरण हृदय में भक्ति के भाव को जागृत करता है और मानव को श्रीराधा रानी की कृपा आसानी से प्राप्त हो जाती है। आयोजित जप कार्यक्रम में नगर के अंबिकाप्रसाद हारित, रामगोपाल मुरारका, ललित चौधरी, रामकिशन चांडक, विष्णुदत्त चौधरी, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, ओम सारस्वत,अरविंद महर्षि, ओममनोहर स्वामी सहित बड़ी संख्या में भाईजी के परिकर उपस्थित थे।

You might also like