शहरी सेवा शिविर का आयोजन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से नगरपालिका तारानगर में मंगलवार को शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।
शिविर के दौरान जांगिड़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से रूबरू होकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। कई नागरिकों ने मौके पर ही अपनी मांगें रखीं, जिन पर श
जांगिड ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
प्रमाण पत्र वितरण के बाद संबोधित करते हुए जांगिड़ ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार की संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी कार्यशैली के कारण आज आमजन को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ मिल रहा है। पहले जहां लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, वहीं अब शिविरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रखा जाए। हमारा ध्येय है कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक 100% पहुंचे।
शिविर में एसडीएम प्रियंका कड़ेला और नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने भी उपस्थित लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में अजीत सिंह राठौड़, जसवंत स्वामी, हरि इंदौरिया, शिव कुमार साखोलिया, नरेश सैनी, माणकचंद सैनी, त्रिलोक रेगर फारूक, जुल्फिकार हिसारिया, अनिल कुमार कनिष्ठ अभियंता, रेणु कुमारी,ओमप्रकाश कनिष्ठ अभियंता, पन्नालाल सैनी
सहित नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। शिविर में आए लोगों ने सरकार की इस पहल और प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की। लाभार्थियों ने कहा कि शिविर लगने से उन्हें बिना भाग दौड़ किए योजनाओं का लाभ मिल गया है।