नगरपालिका में आयोजित हुआ शहरी सेवा शिविर
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राज्य सरकार द्वारा संचालित 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित शहरी सेवा शिविर के माध्यम से अधिकाधिक नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके निमित गुरुवार को नगरपालिका परिसर में वार्ड संख्या 05 के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व चेयरमैन जसवंत स्वामी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनूप खंडेलवाल, अधिशाषी अधिकारी अजयप्रताप सिंहने योजनाओं के लाभान्वित लोगों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस मौके पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता ओमप्रकाश, प्रशासनिक अधिकारी लखू सिंह शेखावत, नंदू पटीर, अशोक जांगिड़, बाबूलाल पटीर, सेठी पेंटर, भगवती प्रसाद शर्मा, वीरबहादुर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल रहे।