तेज अंधड़ में सोलर पैनल छत से गिरा, पड़ोस के परिवार की जान बची, आर्थिक नुकसान हुआ
निसं
मंडावा (नवयत्न)। फतेहपुर बस स्टैंड, गोयनका चौक, बुंगली रेस्टोरेंट के पास वार्ड 21 में तेज अंधड़ और हवाओं के कारण एक घर की छत पर लगा 5 किलो वाट का सोलर पैनल फाउंडेशन सहित नीचे गिर गया। गिरा हुआ सोलर प्लेट पड़ोस के घर के टीन शेड पर जा लगा, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ लेकिन जनहानि नहीं हुई।
घटना में बबीता पत्नी शिवचरण गाड़ोदिया के परिवार को काफी नुकसान हुआ। गनीमत से उस समय जिस घर में पैनल गिरा घर के सदस्य अंदर कमरे में बैठे थे। यदि वे बाहर होते या टीन शेड के पास होते, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। तेज हवाओं से सोलर पैनल का फाउंडेशन भी सहित छत से उखड़कर नीचे गिरा, जो पड़ोस के घर के टीन शेड पर जा लगा। इस घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है, हालांकि जान बचने से वह भाग्यशाली माना जा रहा है। स्थानिय लोग इस घटना को बड़ी गनीमत बता रहे हैं और तेज अंधड़ के कारणों से सोलर पैनल की सुरक्षा की मांग कर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बता रहे हैं।