सड़क हादसा, स्विफ्ट और वैन्यू की आमने-सामने भिड़ंत, 7 घायल
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । पुलिया के पास सड़क हादसे में स्विफ्ट और वैन्यू कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल 7 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार में सवार रविन्द्र पुत्र जगुराम जाट निवासी दताऊ, जतिन पुत्र जगदीश जाट निवासी बल्दू, विशाल पुत्र नेमीचंद जाट निवासी कठोती,राजवीर सिंह इंद्र सिंह निवासी घरवानी, बबलू सोनी पुत्र गोपाल निवासी ढींगसरी वहीं दूसरी कार में सवार
नरपत सिंह पुत्र मुकन सिंह निवासी बावड़ी जोधपुर, रेवंत सिंह सहित सात लोग घायल हो गए। स्विफ्ट कार सवार सभी खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लाडनूं-निम्बी मार्ग स्थित पुलिया के पास सामने से आ रही वैन्यू कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में दोनों और से सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से लाडनूं के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सीआई शंभू दयाल मीणा और एएसआई चेतराम मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घायलों से हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।