मुंदीताल गांव के पास भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । जिले के सादुलपुर क्षेत्र में चूरू-सादुलपुर मार्ग पर स्थित गांव मुंदी बड़ी बस स्टैंड के पास गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना का मौका निरीक्षण किया एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया।थानां अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया किभादरा के हाथीपुरा निवासी नरेश कुमार पुत्र कन्हैयालाल तथा सिकरोड़ी भादरा निवासी पुनित सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि 25 जून की रात करीब 1:15 बजे उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि उनके परिजन रामचन्द्र, राजकुमार और पवन सिंह की कार मुंदी बस अड्डा से लगभग 11 किलोमीटर चूरू की ओर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। दर्ज मामले में बताया कि कार से जयपुर से भादरा की ओर अपनी सही दिशा में जा रही थी। इसी दौरान सादुलपुर की ओर से आ रही एक बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार कथित रूप से गलत दिशा में और तेज गति से चलाते हुए वरना कार से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि रामचन्द्र पुत्र गोविंदराम सिंधी निवासी वार्ड 4 भादरा तथा पवन सिंह पुत्र सुरेश सिंह राजपूत निवासी सिकरोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार पुत्र कन्हैयालाल निवासी वार्ड 4 भादरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राजकुमार ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि फॉर्च्यूनर चालक की लापरवाही एवं गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।