चूरू में अब 10 नहीं केवल दो ही वार्ड रहेंगे कंटेनमेंट जोन में

कलक्टर ने आदेश जारी कर दी शिथिलता

चूरू,(पीयूष शर्मा)14 मई। कलक्टर संदेश नायक ने गुरुवार को गत दिनों वार्ड नौ व 17 में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद तय किए गए 10 वार्डों के कंटेनमेंट जोन को दो वार्डों तक सीमित कर दिया।

गौरतलब है कि कलक्टर नायक ने गत दिनों शहर के वार्ड सात, आठ, नौ, 10, 11, 12, 16, 17, 18 व 26 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। गुरुवार को कलक्टर ने वार्ड नौ व 17 को ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। बाकी को इससे अलग कर दिया गया है। ऐसे में उक्त दो वार्डों के समस्त लोगों को आवश्यक रूप से अपने घरों में ही रहना होगा। किसी भी तरह के गैर अनुमत कारण घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में न तो बाहर से आ सकेगा और ना ही इस क्षेत्र से बाहर जा सकेगा। चिकित्साकर्मी, पुलिसकर्मी, एम्बुलेंस व राज्यादेश की पालना में वहां जाने के लिए अनुमत कर्मचारियों के अलावा किसी भी व्यक्ति के आवागमन पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा एवं राजस्थान महामारी रोग अध्यादेश व आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।

You might also like