जनसेवा का अनूठा उदाहरण: भाजपा महामंत्री ने पूर्व सांसद के जन्मदिवस पर कराया निःशुल्क भोजन वितरण

 

निसं

मंडावा (नवयत्न) । पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खींचड़ के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा महामंत्री संजय परिहार की ओर से श्री अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंद एवं आमजन के लिए निःशुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण कर पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खींचड़ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

 

भाजपा महामंत्री संजय परिहार ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना भारतीय संस्कृति की सर्वोत्तम परंपरा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश देता है।

इस अवसर पर संदीप शर्मा, कैलाश शर्मा, मनोज सेन, आलोक शर्मा, सुनील सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भोजन वितरण में सहयोग करते हुए सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खींचड़ को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

You might also like