राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौबदार के साथ जिला कार्यकारिणी कि मीटिंग हुई सम्पन्न

निसं
बीकानेर (नवयत्न)। बीकानेर स्थित सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब एम डी चौबदार ने शहर जिला कार्यकारिणी के साथ सर्किट हाउस मीटिंग ली। जिला संगठन महासचिव एन डी कादरी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष जनाब एमडी चौबदार ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग जनाब इमरान प्रतापगढ़ी के संवाद कार्यक्रम इन्दिरा गांधी भवन नई दिल्ली में दिये निर्देशों एवं कांग्रेस हित एवं आगामी चुनावों आदि पर रणनीति तैयार कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। शहर जिलाध्यक्ष अकबर अली खादी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन दिया जायेगा। इससे पूर्व बीकानेरी गंगा-जमुना तहजीब के अनुसार बीकानेर की सरजमीं पर पहली बार पधारे प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौबदार का शहर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक अकबर अली खादी द्वारा साफा पहना व गुलदस्ता भेंट किया तथा संगठन महासचिव एन डी कादरी ने शॉल ओढ़ाकर कर इस्तकबाल किया तथा चारों ब्लॉक अध्यक्षों सहित कार्यकारिणी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने माला पहनाकर इस्तकबाल किया कादरी ने बताया एमडी चौबदार ने कहा की गृह मंत्री के निर्देशानुसार बोर्डर एरिया में चिन्हित कर विशेष समाज वर्ग को टार्गेट किया जा रहा इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अगर कहीं कोई किसी तरह की कोई देश अहितकारी गतिविधि चल रही है तो उस पर तुरंत कार्रवाई कि जानीं चाहिए। हम प्रशासन के काम में व्यवधान उत्पन्न नहीं करेंगे। लेकिन इस तरह एक जाति विशेष की अधिकृत मस्जिदों, दरगाहो, मदरसों को टार्गेट किया उसके लिए हम अपनी जान तक देने को तैयार हैं। संगठन सचिव एनडी कादरी ने यह बताया एमडी चौबदार प्रदेश अध्यक्ष ने बताया आगम में 30 तारीख को देहात व शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। मीटिंग में प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, पूर्व मेयर हाजी मकसूद अहमद एवं जावेंद पडिहार ने कहा को बोर्डर एरिया में मस्जिदों दरगाहो आदि को शहीद किया जा इसकी हम कडे शब्दों में निन्दा करते हैं। और जल्द ही बीकानेर में बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर इसका विरोध भी करेंगे। एन डी कादरी ने बताया कि मीटिंग में अकबर अली खादी ने माला पहनकर स्वागत किया जय़िा उर रहमान आरिफ, जावेद पडिहार, हाजी मकसूद अहमद, एन डी कादरी, शाहबुद्दीन भुट्टा, आरिफ छिपा, सैयद इशाक अली जाकिर हुसैन छिपा छिपा यकीनुद्दीन डग्गा, फरमान कायमखानी, उस्मान गनी, शकील स्टार, शाहबुद्दीन छींपा, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद हुसैन, अहमद अली भाटी, अलीरज्जा, मोहम्मद असलम, हैदर अली सोलंकी, सलीम गुर्जर शफी मोहम्मद, हाजी गुर्जर आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like