प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष जूली का किया स्वागत
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीकानेर में पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं तथा बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के आदेश के विरोध में आयोजित जनसभा एवं प्रदर्शन में भाग लेने के लिए बीकानेर प्रवास के दौरान आज मंगलवार को संगम चौराहे क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक पूसाराम गोदारा ने गोविंद सिंह डोटासरा टीकाराम जूली, नोहर विधायक अमित चाचाण, फतेहपुर विधायक हाकम अली, जिलाध्यक्ष एवं विधायक मनोज मेघवाल का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के संकल्प को दोहराया। इस दौरान पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ देहात ब्लॉक अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, रतन लाल मेघवाल, कल्याण सिंह, विजय कुमार माली, रामवीर रायका, जाकिर हुसैन, सजन बाटड़, महेंद्र सैनी, अजय बंसिया, जसकरण गोड़, फकीरचंद, विद्याधर मेघवाल, भागीरथ खीचड़, चरण सिंह कोका, लादूराम थोरी, जगदीश सोनी, एडवोकेट महेन्द्र डूडी, आदि मौजूद रहे।