अलखनामी कामड़ समाज संस्था राजस्थान की विशेष बैठक संपन्न
नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) । बाबा रामदेव मंदिर खूड़ में अलखनामी कामड़ समाज संस्था राजस्थान की एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें करीब पांच जिलों के मुख्य कार्यकर्ताओं और संत-महात्माओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक के दौरान संस्था के निर्वाचन अधिकारी संतोष कामड़ के निर्देशन में सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न करवाए गए। नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए गुलाब दास कंवरपुरा को संरक्षक और हनुमान दास महाराज खूड़ को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इसी क्रम में गोपाल दास सरवड़ी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपीचंद छापोनिया (ढाणी हट्टी दान, रामगढ़ शेखावाटी) को उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार आर्य मकराना को महासचिव, पुखराज निमैल चितावा को सचिव तथा बनवारी लाल रायपुरा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संस्था की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए एक विशेष अनुशासन कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें चंद्रनाथ महाराज गनोड़ा को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई, साथ ही ग्यारह अन्य प्रबुद्ध लोगों को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। नवनिर्वाचित समिति ने समाज हित में एक बड़ा और सराहनीय निर्णय लेते हुए आगामी एक वर्ष के कार्यकाल के भीतर कामड़ समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का संकल्प लिया है, जिसमें लगभग इक्कावन जोड़ों का विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक के समापन पर उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।