प्रिंस एकेडमी में अवाॅर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन
सुरेंद्र शर्मा शर्मा
सीकर (नवयत्न) । पालवास रोड, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों हेतु अवाॅर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, प्रबंध निदेशक एम.आर अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, कोर्डिनेटर्स व शिक्षकों ने पब्लिक स्पीकिंग काॅम्पिटिशन, फोर्टनाइटली टेस्ट व पेन पेपर टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 294 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल, रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डा. पीयूष सुण्डा ने विद्यार्थियों को डिसिप्लिन, लीडरशिप सहित ऑफिसर लाइक क्वालिटीज विकसित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रिंस एजुहब प्रत्येक विद्यार्थी का ओवरऑल पर्सनैलिटी डवलपमेंट करने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
कार्यक्रम में प्रिंस एकेडमी के समस्त स्टाफ मेंबर्स सहित हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।