महालक्ष्मी धाम में मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन, तैयारियों को लेकर समिति की बैठक  

विजेन्द्र सिंह लमोरिया

चिड़ावा  (नवयत्न)  ।   शहर के सनातन आश्रम स्थित महालक्ष्मी धाम का वार्षिक मूर्ति स्थापना उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ 4 जुलाई से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा। यह तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन धार्मिक वातावरण, मंत्रोच्चार और भजन की रसधारा से भरा होगा। आयोजन को लेकर सनातन आश्रम विकास समिति की बैठक हुई जिसमें आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई व सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। जानकारी देते हुए समिति के तेज प्रकाश सोनी व गिरधर गोपाल महमिया ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत 4 जुलाई को सुबह 9:15 बजे गणेश पूजन से होगी, जिसके बाद दोपहर 3:15 बजे से संगीतमय हनुमत ज्योति मंगलपाठ का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन 5 जुलाई को दोपहर 3:15 बजे से संगीतमय श्याम ज्योति पाठ का विशेष आयोजन होगा। 6 जुलाई कार्यक्रम का मुख्य दिन रहेगा। इस दिन सुबह 9:15 बजे महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के बाद 10:15 बजे महाआरती होगी और फिर सुबह 11:15 बजे से भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन वाणीभूषण प्रभुशरण तिवाड़ी और उनके सहयोगी सदस्य, भगवत जन परिवार एवं सनातन आश्रम विकास समिति द्वारा किया जा रहा है। बैठक में पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, महेंद्र बदनगढ़िया, नगेंद्र शर्मा निकुंज, बालकृष्ण चौरासिया, रामनिवास जांगिड़, महेन्द्र सिंह रणवा, यादव प्रसाद शर्मा, महेशचंद शर्मा, राजीव व्यास, राजेन्द्र शर्मा, रतिराम राजोतिया, सज्जन कुमार, महेंद्र सैनी, देवीदत्त शर्मा,  मातुराम महर्षि सहित अन्य मौजूद रहे।

You might also like