यमुना जल समझौते को बताया भजनलाल सरकार की बड़ी उपलब्धि, राठौड़ ने डोटासरा और कांग्रेस को कहा यमुना जल समझौते को स्वीकारे
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच हाल ही में हुए यमुना जल समझौतें का सबसे ज्यादा लाभ अगर राजस्थान में किसी क्षेत्र को मिलेगा तो वह है शेखावाटी का क्षेत्र, वही यमुना जल समझौते के बाद प्रदेश की सियासत में आरोप प्रत्यारोप और समझौते का श्रेय लेने और देने की होड़ मची है इसी बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने करीब चार साल पुराने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के दिए उस बयान पर पलटवार करते हुए कहा मुझे डोटासरा का वो बयान भी याद है ज़ब सीकर संभाग बना और डोटासरा ने कहा था राजेंद्र राठौड़ और पूरा चूरू जिला मेरे अंगूठे के नीचे रहेगा. राठौड़ बोले में उनके जैसे बड़बोले बयान तों नहीं दूंगा पर अब डोटासरा जी के लक्ष्मणगढ़ को पानी भी हम ही पिलाएंगे. दरसल गुरुवार क़ो रामसरा रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में राठौड़ यमुना जल समझौते का आगामी दिनों में प्रदेश क़ो क्या लाभ मिलेगा और शेखावाटी की दृष्टि से यह समझौता कितना महत्वपूर्ण बताते हुए मिडिया से रूबरू हो रहे थे.
: डोटासरा क़ो हुआ आपराधिक बोध
राजेंद्र राठौड़ ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर हमला बोलते हुए कहा डोटासरा को आपराधिक बोध हुआ है क्योंकि हरियाणा में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो हरियाणा से एक बूंद पानी नहीं देंगे. राजेंद्र राठौड़ ने कहा डोटासरा जी ये भूल गए कि उनके घोषणा पत्र में भी यमुना का पानी शेखावाटी क़ो मिले यह उनके घोषणा पत्र में भी था राठौड़ ने कहा दुर्भाग्य इस बात का रहा एक रिकॉर्ड पर जो पत्र भी नहीं ,मिला जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने लिखा हो हरियाणा सरकार को लिखा हो या केंद्र सरकार को लिखा हो कि हम 1994 के समझौते के अनुसार अपना पानी लेना चाहते हैं, उन्होंने प्रयास तक नहीं किया. राठौड़ ने कहा इसी वित्तीय वर्ष में भूमि अधिग्रहण से लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके साथ ही यह योजना चालू हो जाएगी. राजगढ़ के हाशियावास में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्व में ही प्रारंभ हो चुका है राठौड़ ने कहा पहले दो टैंक बन रहे थे अब तीन टैंक बन रहे हैं पहले हम जल लेते थे अब जल दाता होंगे। प्रेसवार्ता में चूरू विधायक हरलाल सहारण, पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा एवं भाजपा नेता वासुदेव चावला सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।