जाली पासपोर्ट के साथ हिस्ट्रीशिटर गिरफ्तार
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । चूरू पुलिस कप्तान निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों और बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने जाली पासपोर्ट के साथ हिस्ट्रीशिटर खालिद उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात तो यह है कि गिरफ्तार हिस्ट्रीशिटर फर्जी पासपोर्ट की आड़ में विदेश यात्रा कर चुका है लेकिन सदर थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी,. सदर थाना अधिकारी मोटाराम ने बताया गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर राणासर गांव निवासी खालिद उर्फ़ गाँधी क़ो रोककर पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास से लक्ष्मणगढ़ एड्रेस का फर्जी पासपोर्ट मिला। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी तरीके से लक्ष्मणगढ़ में यह है पासपोर्ट बनवाया है और अब विदेश भागने की फिराक में था लेकिन सदर थाना पुलिस ने उससे पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर फर्जी पासपोर्ट जब्त कर लिया. वही पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सदर थाना पुलिस पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे है जहां चूरू – झुन्झनू थाना में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और आर्म्स एक्ट जैसी संगीत धाराओं में 11 मामले दर्ज है और सदर थाना में आरोपी के खिलाफ हिस्ट्रीशीट ऑपन है और वह फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा कर भी चुका है और सदर थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी खैर देर आए दुरुस्त आए पुलिस ने आरोपी के विदेश भागने से पहले ही गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी पासपोर्ट के खेल में और कितने मोहरे शामिल है
: तीन हिस्ट्रीशीटर पूर्व में गिरफ्तार
चूरू व राजगढ़ पुलिस ने वर्ष 2025 में तीन महीनों के भीतर विदेश भागने के प्रयास में तीन हिस्ट्रीशीटरों क़ो गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपियों से फर्जी पासपोर्ट जब्त किए गए थे. जाँच में सामने आया था कि वे तीनों ही फर्जी पासपोर्ट सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र से बनवाए गए थे. इससे पहले गैंगस्टर महेंद्र डेलाना भी लक्ष्मणगढ़ से ही फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग चुका है, जो अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है. ताजा मामले में भी पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मणगढ़ के लिंक से जुड़ा है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक एजेंट के जरिए लक्ष्मणगढ़ के पते पर अपना पासपोर्ट बनवाया था. पूर्व में चूरू कोतवाली द्वारा पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर मुबारिक सरकेल ने केवल पता लक्ष्मणगढ़ का दर्ज करवाकर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था. वहीं गिरफ्तार आरोपी विजय सिंह उर्फ गंगा सिंह राजपूत व देवकरण उर्फ देवा जाट ने लक्ष्मणगढ़ के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे. गैंगस्टर महेंद्र डेलाना ने तो दिनेश जाट के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया और ओमान भाग गया।