बलदेव चौधरी जयपुर में सहायक औषधि नियंत्रक, एडीसी पद पर पदस्थापित
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी बलदेव चौधरी को डीसीओ से सहायक औषधि नियंत्रक, एडीसी पद पर पदोन्नत कर जयपुर में पदस्थापित किया गया है।
जनहितकारी कार्यशैली के लिए चर्चित बलदेव चौधरी को राजस्थान सरकार के स्टेट मेरिट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर्स इंडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर कार्य करते हुए उन्होंने अंतरराज्यीय औषधि समन्वय को मजबूत करने तथा नकली दवाओं व नार्कोटिक्स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उनकी पदोन्नति पर विभिन्न अधिकारियों, संगठनों एवं संस्थाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई व सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।