ग्राम सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिली राहत
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । विधानसभा के ग्राम पंचायत कसुम्बी अलीपुर में ग्राम शिविर का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों की समस्या सुन कर तुरंत समाधान किया गया। ग्रामीण सेवा शिविर में कई आपसी सहमति से बंटवारे किए गए , आवासीय पट्टे वितरण किए गए , वृद्धजन पेंशन चालू करवाई गई , कृषि ,बिजली, चिकित्सा संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया जिसमें उपस्थित एसडीओ मैडम ममता लहुआ ,तहसीलदार अनिरुद्ध देव पाण्डेय, नायब तहसीलदार प्रहलाद राय शर्मा ,भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष आनंद बागड़ा, प्रशासक गिरधारी राहड़, प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पिलानिया, मोहन नेहरा , मूलचंद गोड सहित सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष आनंद बागड़ा ने बताया कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजना सीधे आम जन तक कैसे पहुंचे हमें प्रयास करना चाहिए। बागड़ा ने उपखंड अधिकारी को लिखित पत्र देकर जर्जर पंचायत भवन का पुनर्निमाण करवाने , चंदेलियों मोहल्ले व सुजानगढ़ सड़क के जलभराव का स्थाई समाधान करवाने ,गांव का आबादी विस्तार करवाने व गंदे जल एकत्रित होने वाले स्थान को सुव्यवस्थित करवाने के लिय लिखित पत्र देकर अवगत करवाया।