पोपा बाई के राज में भूमाफिया सक्रिय, नेताओं और अधिकारियों से सांठ गांठ कर हथिया रहे है जमीने

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । जिले के रतनगढ़ में इन दिनों भूमाफिया सक्रिय दिखाई दे रहे है, यहां पोपा बाई का राज समझकर भूमाफिया किसी की भी जमीन या हवेली हथिया लेते है। यहां के भूमाफिया अधिकारियों और नेताओं से सांठ गांठ करके जमीनों पर कब्जा करने में कामयाब हो जाते है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जहां करीब 15 साल पहले खरीद की गई भूमि पर कब्जा होने एवं भूमाफियाओं द्वारा धोखाधड़ी कर रुपए हड़प लेने का शहर के कई पीड़ित लोग आरोप लगा रहे है। इस संबंध में 61 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस में बुधवार की रात मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने तहसील के गांव लोहा निवासी महेंद्रसिंह पुत्र छगनसिंह ने दी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उसकी पत्नी सुमन कंवर ने सात दिसंबर 2010 को राजेंद्र बबेरवाल पुत्र ओमप्रकाश बबेरवाल निवासी रतनगढ़ से एक प्लॉट 30 हजार रुपए में खरीदकर कर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा बीनादेसर निवासी मेघनाथ सिद्ध, अजीतसर निवासी संतोष पत्नी केशाराम, ढाणी रिणवां निवासी तुलछी पत्नी गुमानाराम, जालेऊ निवासी महेंद्रसिंह पुत्र नेपालसिंह व बलदेवसिंह पुत्र कल्याणसिंह, रतनगढ़ निवासी विष्णुदत्त पुत्र मोहनलाल, राजलेदसर निवासी रामसिंह पुत्र देवशरणसिंह व पवनकुमार पुत्र बाबूलाल, जयपुर के हरमाडा निवासी रविंद्रनाथ पुत्र कन्हैयालाल यादव, दीपसर निवासी संतोष पत्नी मदनलाल, लाडनू निवासी सरोज पत्नी राजेंद्र कुमार ने ओमप्रकाश बबेरवाल, राजेंद्र बबेरवाल, मुरलीधर बबेरवाल, राधेश्याम बबेरवाल, बिमला प्रजापत व मनोज प्रजापत से विभिन्न साईज के अलग-अलग तारीखों पर भूखंड खरीदकर अपने नाम रजिस्ट्री करवाकर भूखंडों पर कब्जा प्राप्त कर लिया था। भूखंड बेचान करते समय इन लोगों ने कहा कि इस स्थान पर श्रीश्याम सिटी आवासीय कॉलोनी बनाई जाएगी तथा भूमि का रूपांतरण करवाकर दिया जाएगा। लेकिन अब इन लोगों द्वारा भूमि का रूपांतरण नहीं करवाया जा रहा है तथा धोखाधड़ी कर इनसे रुपए हड़प लिए। वर्तमान में जीतू नाम का व्यक्ति खरीदी गई भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार कर रहे हैं।

You might also like