हनुमत ज्योति मंगल पाठ के साथ वार्षिक महोत्सव शुरू
विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । शहर के गणगौरी कुएं के पास स्थित सनातन आश्रम के श्री पीठ महालक्ष्मी धाम में मूर्ति स्थापना का वार्षिक महोत्सव भक्तिमय वातावरण में शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन हनुमत ज्योति मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान श्री पीठ महालक्ष्मी धाम के अधिष्ठाता वाणी भूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने व्यास पीठ से संगीतमय मंगल पाठ का वाचन किया और इसकी विस्तार से व्याख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर उन्होंने हनुमान जी के बाल्यकाल से लेकर उनके संपूर्ण जीवन के चमत्कारों पर प्रकाश डाला और भक्तों को उनके आदर्शों से अनुप्राणित किया।
महोत्सव के शुभारंभ पर पंडित बालकृष्ण चौरासिया ने यजमान अशोक हलवाई से विधिवत पूजन करवाया। इस धार्मिक आयोजन में महेंद्र बदनगढ़िया, रामनिवास जांगिड़, महेंद्र झाझडिया, गिरधर गोपाल महमिया, रतिराम राजोरिया, सत्यनारायण शर्मा ओजटू, मातुराम पंडित, बंटी सैनी, राजीव व्यास, यादव प्रसाद शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, शिवलाल सैनी, नगेंद्र शर्मा, देवीदत्त शर्मा व राजेंद्र कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।