पात्रों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का स्थानीय टाउन हॉल में एवम ग्राम पंचायत बछरारा में सेवा शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), जल जीवन मिशन, ई-श्रम पंजीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टा वितरण, नामांतरण एवं अन्य राजस्व सेवाओं सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शहरी सेवा शिविर आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। इस दौरान नगरपालिका ईओ डॉ सहदेव चारण, तहसीलदार हरदीप सिंह, विधानसभा संयोजक अर्जुबं सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, शहर मण्डल अध्यक्ष महेश सैनी, निरंजन रुन्थला,प्रवीण शर्मा,हनीफ खत्री,पृथ्वी सिंह,प्रदीप सैनी, सुरेश घारू, लक्ष्मणराम मेघवाल, गोपाल महर्षि, किशनलाल शास्त्री, रामकरण खिचड, हनुमान सिंह,परमेश्वरलाल शर्मा, विक्रम सिंह सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।