सामूहिक राम नाम जप को लेकर हुई बैठक
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ सिद्धपीठ श्री संकटमोचन वीर हनुमान (ताल वाले बालाजी) मंदिर के प्रांगण में 14 जुलाई को संत प्रहलाद महाराज के सानिध्य में सामूहिक राम नाम जप का आयोजन प्रस्तावित है । जप आयोजन हेतु मंदिर प्रांगण में गत सायं बैठक हुई ।जिसमे अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दायित्व दिए गए। सामूहिक राम नाम जप में हजारों की संख्या में धर्म श्रद्धालु भाग लेंगे। जप आयोजन हेतु आसपास के शहर व ग्रामीण क्षेत्र से भी श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है ।जप कार्यक्रम प्रातः 5 बजे से शुरू होकर 9 बजे तक चलेगा। बैठक में कमेटी के मुरारीलाल पारीक, हरिशंकर मंगलहारा व पुजारी धनराज इंदौरिया ने जप आयोजन की रुपरेखा बतायी। बैठक में सांवरमल माटोलिया, मनोज जोशी व गिरधारीलाल बाजोरिया ने भी अपने विचार रखें। बैठक में कथा वाचक कोमल किशोरी, पुजारी निलेश इंदौरिया, रवि इंदौरिया, अजय इंदौरिया, हरिराम सोनी, एडवोकेट प्रमोद इंदौरिया, ओम सारस्वत,राधेश्याम सोनी सहित कई धर्म श्रद्धालु जन उपस्थित थे।