भाजपाइयों ने बूथ पर डॉ मुखर्जी की जयंती मनाई

विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । शहर के रेलवे स्टेशन स्थित बूथ नंबर 240 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक महान राष्ट्रवादी, शिक्षाविद, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा के युवा नेता राजेश दहिया के मुख्य आतिथ्य में मनाई। कार्यक्रम के विशिष्ट तिथि पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह चौहान इस्माइलपुर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा रहे। कार्यक्रम कीअध्यक्षता बूथ अध्यक्ष मनीष वर्मा ने की। कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई। मुख्य अतिथि दहिया ने डॉ मुखर्जी के जीवन के बारे में बताया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य कर उनकी नीतियों को अपनाने के लिए कहा। इसके पश्चात पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह का साफा, माला एवं दुपट्टा पहनाकर मुख्य अतिथि दहिया एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारा पर्यावरण के प्रति लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने पर सम्मान किया गया। अंत में अरडावतिया मोक्ष धाम में पीपल एवं बरगद के पेड़ लगाकर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ बीएल वर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं पार्षद मदन डारा, बूथ अध्यक्ष मनीष वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, पवन शर्मा, पूर्व नगर मंत्री रजनीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष मुकेश जलिंद्रा, निरंजन स्वामी, लीलाधर, सुभाष शर्मा ओजटू, हवा सिंह बेनीवाल, रणवीर सिंह, श्रीराम परिवार के देवेंद्र वर्मा, राहुल वर्मा, मनोहर सिंह, मोतीलाल वर्मा, अनिल मीणा, छोटू सैनी, शंकर लाल वर्मा, ओम प्रकाश सैनी, मनीष पुजारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like