जेल का किया निरीक्षण
नवरतन प्रजापत
रतनगढ़ (नवयत्न) । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के सचिव एडीजे श्रीमती कृष्णा राकेश कांवट ने गत सायं जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की विभिन्न व्यवस्था का जायजा लेते हुए जेल में बंद बन्दियों से मिलकर उनके रहने खाने की जानकारी व जेल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इसके अलावा जेल का भवन पुराना हो जाने के कारण जेल का नया भवन बनवाने की प्रक्रिया शुरू करने के जेलर को निर्देश दिए। इस दौरान तालुका सदस्य सन्तोष बाबू इन्दोरिया, एडवोकेट लक्षमण प्रजापत, जेलर विजेंद्र सिंह सहित जेल स्टाफ उपस्थित थे।