स्वयं की जिम्मेदारी से घरेलू सीवरेज कनेक्शन का कार्य गुणवत्ता पुर्वक कराए

नवरतन प्रजापत
रतनगढ़ (नवयत्न) । आरयूआईडीपी परियोजना के तहत चल रही सीवरेज एवं ड्रनेज परियोजना को सफल बनाने हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्ड संख्या 5 की गोगा मेड़ी प्रांगण में बैठक आयोजित हुईl जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया की ड्रनेज परियोजना से जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी पर समुदाय से अपील है की प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग कर नालियों में न बहाए ताकि परियोजना सुचारू रूप से चलती रहे एवं सीवरेज परियोजना पुर्ण होने के बाद स्वच्छता मे बहेतर बदलाव आयेगा व बिमारियों में कमी आयेगी। इस परियोजना को सफल बनाने के लिए हमें घरेलू सीवरेज कनेक्शन के रसोई व स्नानघर में जाली लगानी होगी जाली नहीं लगाने सेम्पू के पाउच व अन्य ठोस वस्तु से सीवरेज लाईन अवरुद्ध हो सकती है l ये सीवरेज लाईन रसोई, स्नानघर तथा शौचालय के लिए बनी है l वर्षा काल में चैम्बरो में वर्षात का पानी जायेगा तो उसमें प्लास्टिक की बोतलें कंकड़- पत्थर से सीवरेज लाईन अवरुद्ध हो सकती अत: चैम्बर के ढक्कन के साथ किसी प्रकार से छेड़छाड़ न करें। बैठक में एलएन्डटी कम्पनी के इन्जीनियर सोयब कुरेशी ने परियोजना सम्बंधित प्रशनो का उत्तर देकर शंकाओं का समाधान किया। बैठक में राजेश सिंह, मोहम्मद रफीक, ओमप्रकाश, अजय शर्मा, राजकुमार नाई सहित मोहल्ले वासी उपस्थित थे।

You might also like