15 प्रवासियों के लिए सैंपल
सभी को किया होम आइसोलेट
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)15 मई। शहर में बाहर से आने वाले प्रवासियों का सिलसिला अभी भी थम नहीं रहा है। इनकी स्कैनिंग एवं जांच भी मेडिकल विभाग द्वारा अनवरत जारी है। शुक्रवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लैब टेक्नीशियन मदन गोपाल भार्गव ने सूरत, अहमदाबाद व मुंबई से आये 15 जनों की जांच कर सैंपल लिए। भार्गव ने बताया की अलग-अलग स्टेट से आये लोगों में आज 15 सहित अब तक कुल 150 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 7 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आये लोगों में एक रतनगढ़ का तथा 6 पॉजिटिव युवक सरदारशहर के रहने वाले है।
आज बाहर से आये 15 जनों के सैंपल लेकर जांच के लिए चूरू भेज दिए गये है। जिनकी जांच रिपोर्ट कल शाम तक आयेगी। चिकित्सक राजेन्द्र कोचर ने बताया कि आज जिन लोगो के सैंपल लिए गए हैं उन्हें जांच रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेट किया गया है।