अमर शहीद मांगू खान के शहादत दिवस पर शहीद परिवार का हुआ सम्मान

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । अमर शहीद मांगू खान कायमखानी के शहादत दिवस पर परिवार का सम्मान किया गया। मांगू खान 10 जुलाई 1995 को श्रीनगर जम्मू कश्मीर में आरओपी ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ में गोली लगने से शहीद हो गये थे। उनके 31 वें शहादत दिवस पर शुक्रवार को उनके परिवार का सम्मान समारोह 28 वी बटालियन BSF द्वारा शहीद के निवास स्थान ग्राम लेडी में रखा गया। इस अवसर पर एसएम विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में BST टीम ने शहीद की वीरांगना बानू बेगम एवं शहीद के परिवार के सदस्यों को स्मृति पत्र, शॉल, बुके एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर सुधीर, कम्पनी कमाण्डेण्ट ने वीरांगना से दूरभाष पर बात करके हर संभव सहायता एवं सम्मान का आश्वासन दिया गया। समारोह में शहीद परिवार के सदस्य, दीनबन्धु शर्मा, सहा. कमाण्टेण्ट (रिटायर्ड) BS, मदन सिंह कोजी, किशन सिंह राजपुरोहित, छोबा राम फौजी, मुराद खाँ, भवर खान, एडवोकेट अनिश खान , मोती सिंह थालौड प्रशासक प्रतिनिधि, धरणीधर शर्मा, राकेश आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं “अमर शहीद – अमर रहे” के उद्‌घोष के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन हबीब खान प्रधानाध्यापक ने किया एवं शहीद परिवार की तरफ से सबका आभार ज्ञापित किया।

You might also like