चिकित्सा सेवा शिविर आयोजित
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की ज्योति पाठशाला के पास स्थित मेघवाल गेस्ट हाऊस में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा आयोजित चिकित्सा सेवा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह फ़्रांसा व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट बजरंग गुर्जर ने किया। मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह फ़्रांसा ने कहा कि – ‘मानसून के दौरान फैलने वाली विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए सेवा बस्ती में आयोजित किए जाने वाला यह शिविर रुग्ण मानवता की सेवा में अच्छा और सार्थक कदम है।’ विशिष्ट अतिथि एडवोकेट बजरंग गुर्जर ने परिषद् द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों को वर्तमान समय की महती आवश्यकता बताया। वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा ने शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की। शिविर के स्वागताध्यक्ष व प्रभारी केशरदेव सोलंकी ने इस दौरान सेवा देने वाले सभी डॉक्टरों व आयोजकों का आभार व्यक्त किया। वासुदेव चाकलान व वीरेन्द्र बुनकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में डॉक्टर मेघा पारीक, नाड़ी रोग विशेषज्ञ दानाराम तथा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर विक्रम भार्गव, नवीन पंवार तथा लैब टेक्नीशियन परमेश्वर प्रजापत ने सेवाएं दी। परिषद् के अध्यक्ष राजकुमार महर्षि ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष तिवाड़ी ने भी सेवाओं का अवलोकन किया। शिविर में जगदेव सांखोलिया, राजेन्द्र प्रसाद चांदगोठिया, कैलाश आत्रेय, सत्यनारायण सेवदा, गोपालकृष्ण शर्मा , कृष्ण कुमार रामावत, ओम प्रकाश गाड़गिल, पवन महर्षि, भंवरलाल टेलर, जयकांत बींवाल, सुरेन्द्र तिवाड़ी, दिनेश भाटी आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन रामदेव चन्दनिया ने किया।