विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । स्थानीय राजस्थान पब्ल्कि उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपति नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ती जनसंख्या, उसके सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों तथा जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जनसंख्या वृद्धि की चुनौतियाँ एवं समाधान, छोटा परिवार – सुखी परिवार‘‘ तथा ‘‘सतत विकास में जनसंख्या संतुलन का महत्व जैसे विषयों पर प्रभावशाली निबंध प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और संसाधनों का संतुलित उपयोग देश के सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से जनजागरूकता फैलाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। सहायक अभियंता ज्योति ढूकिया द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रमशः मिताली, अवि, हर्ष चावला, किरण प्रभा, नंदिनी शेखावत को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने विजेताओं को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने विश्व जनसंख्या दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुधीर शर्मा , मंगलाराम जांगिड़, वसीम अकरम, सुश्री अनिता, सुभाष बिलखिवाल, मनीष सैनी, दलीप कुमार सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहें।