इटली में रोजगार दिलवाने का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपए, पीड़ित के परिवार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । तहसील के दुजार गांव में विदेश भेजने का झांसा देकर कबूतरबाज द्वारा लाखों रुपए हड़पने व परिवार को धमकीयां देने का मामला सामने आया है।
पीड़िता कंचन देवी पत्नी भागीरथ पंवार निवासी दुजार ने जरिए इस्तगासा बताया कि राहुल उर्फ राधेश्याम ने वर्ष 2022 में घर पर आकर उनके पुत्र शिवभगवान पंवार को इटली भेजने और दस्तावेज बनाकर अच्छा रोजगार दिलवाने का झांसा दिलाया। कथित एजेंट ने बताया कि इटली में उसका ऑफिस है जिसमें मैं वह खुद ऐजेन्ट है इसलिए विदेश में जॉब आसानी से दिलवा सकता है। इसके एवज में आरोपी ने करीब चौदह लाख रूपये देने की मांग की।
विदेश में दर दर भटकने को मजबूर पीड़ित :
पीड़ित के भाई शुभकरण पंवार ने बताया कि आरोपी राधेश्याम ने उनके भाई शिव भगवान को काम दिलाने और दस्तावेज बनवाने का आश्वासन देकर अपने साथ इटली लेकर चला गया। फिर विदेश में कागज बनवाने के नाम पर मदनलाल टाक, लिछमा उर्फ सीता देवी, कुंज बिहारी, प्रिती देवी , धनेश माली, मोहित एवं रूपाराम नाम के अलग अलग बैंक खातों में धोखाधडी कर रुपए डलवाता रहा। करीब 11 लाख रुपए देने के बाद भी आरोपी ने शिव भगवान को किसी तरह का कोई काम इटली में नहीं दिलवाया है। अब विदेश में पीड़ित दर दर की ठोकरें खाकर भूखा मरने को मजबुर है। उसके पास में खाने पीने के सामान का खर्चा भी नहीं बचा हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया कि जब पीड़ा बताने के लिए परिवार की महिलाएं आरोपी के घर गई तो आरोपी ने परिवादीया के साथ धक्का मुक्की की और मारने की धमकीया दी। परिवार ने अब प्रशासन से विदेश में फंसे युवक को सकुशल स्वदेश लौटाने या उसके दस्तावेज बनवाकर जॉब दिलवाने और कथित एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मामले में न्यायालय ने अनुसंधान करने के लिए पुलिस थाना लाडनूं को आदेश जारी किया है।