नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । लायंस क्लब श्रीमाधोपुर, सहाय हॉस्पिटल, मोती डूंगरी, जयपुर एवं आई रिसर्च सेंटर समिति द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति ( अंधता) निवारण जयपुर के सौजन्य से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर में आयोजित 61 वें नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 80 मरीजों की आंखों की जांच की गई और 10 मरीज का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। क्लब के अध्यक्ष सीताराम सैनी पूर्व वैज्ञानिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में विशेष सहयोग दुर्गा प्रसाद गोयल उंझा गुजरात वालों का रहा । ऑपरेशन के लिए चयनित सभी मरीजों को क्लब ने फल एवं बिस्किट के पैकेट भी दिए। शिवर में लायन, सागरमल हलवाई, अनिल कुमार मारवाल, बजरंग लाल कुमावत, मनोज कुमार मालपानी, ललित कुमार सैनी, सागरमल सैनी, सुभाष चेजारा और हरिशंकर तिवारी ने सेवाएं दी। अस्पताल के कॉरिडोर में मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए सीलिंग फैन भी लगवाया गया ।