ब्रदर्स चैंपियन ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ तहसील के ग्राम दाउदसर स्थित नमो नारायण स्टेडियम में आयोजित “ब्रदर्स चैंपियन ट्रॉफी 2026” का शुभारंभ विधायक पूसाराम गोदारा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विधायक ने क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया तथा स्वर्गीय पवन कुमार पारीक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में विधायक गोदारा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। शिक्षा के साथ खेल प्रतियोगिताएं भी आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि स्वर्गीय पवन कुमार पारीक की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में ढांढ़ण और कालूसर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। ढांढ़ण टीम ने 15 रनों से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज़ किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, ओमप्रकाश सरपंच, महावीर बेनीवाल, तोलाराम पारीक, राजकुमार सारण, शियाचंद कानसुजिया, प्रमोद बांगड़वा, मोनू पारीक, किशोर बिजारणियां,रामाकिशन पारीक, मोनू जाखड़, कन्हैया लाल बेनीवाल, कालीचरण पारीक सहित आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

You might also like