ठाडेशवर मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से विशाल पौधारोपण अभियान आयोजित

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के ठाडेशवर मंदिर परिसर में सोमवार को देवनारायण सेवा समिति की की ओर पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए मंदिर परिसर में पौधारोपण कर नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। महंत जसनाथ महाराज ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। अभियान के दौरान मंदिर परिसर को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में नेतराम दुधवा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर इनके संरक्षण में भूमिका निभानी चाहिए। पृथ्वी पर पेड़ पौधे लगातार कम हो रहे है, जिसके चलते पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान ग्रामीणों ने वृक्षारोपण कर गांव के वातावरण को शुद्ध व छायादार बनाने के लिए ग्रामीणों को पौधों की रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव में टीम द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए 65 पौधौ की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस मौके महंत जसनाथ, भोलानाथ महाराज, रमेश कुमार, ताराचंद, धर्मवीर गुर्जर, मुंशीराम, देवनारायण सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, ईश्वर सिंह, विक्रम, राकेश खटाना, सुनील, दिलीप, भोजराज, विक्रम, रामकिशन, शेर सिंह, भूप सिंह, अजय, विजय, विकास, विनोद भरगड, पूरणमल, अनिल तंवर, शीशराम सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like