बनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, सिंघाना टीम ने इस्लामपुर को हराकर जीता खिताब

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । बनवास के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सतीश गजराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र पुहानियां ने की, जबकि छोटू प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिंघाना की टीम ने इस्लामपुर को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया, वहीं उपविजेता इस्लामपुर की टीम रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतीश गजराज ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज नशे की लत युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही है। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को भी नशा करने वालों का प्रोत्साहन करने के बजाय उन्हें इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 30 टीमों ने भाग लिया। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 15 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 7100 रुपए नकद व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में संजय सैनी को मैन ऑफ द सीरीज तथा मोनू सैनी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। समारोह में मधुसूदन, जगमोहन सैनी, प्रदीप गुर्जर, सोनू जांगिड़, प्रवीण यादव, लक्की स्वामी, मनोज कुमार, महेश कुमार, विश्वास कुमार, दिव्यांश सिंह, योगेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like