नगर पालिका के इओ धर्माराम चोयल ने किया कार्यभार ग्रहण , भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । नोखा नगर पालिका में नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी धर्माराम चोयल के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नोखा शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक के नेतृत्व में भाजपा बीकानेर देहात उपाध्यक्ष महेश झंवर, पूर्व अध्यक्ष नोखा नगर पालिका निर्मल भूरा, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोडाराम सिवर, महामंत्री रमेश नाथ, महामंत्री संदीप चोरड़िया, उपाध्यक्ष श्रवण ज्याणी, पुखराज सुथार, पुखराज पंचारिया, निर्मल चोपड़ा, मंत्री हेमंत जोशी, नरसी लखारा, कालूराम भार्गव, नरेंद्र चौहान, पूर्व निवर्तमान पार्षद राधेश्याम लखोटिया, सोशल मीडिया प्रभारी देवकिशन पंडित सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने धर्माराम चोयल जी का अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता एवं सकारात्मक सोच से नगर पालिका की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा विकास कार्यों में गति आएगी। जनहित, पारदर्शिता, स्वच्छता एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नोखा नगर के सर्वांगीण विकास की नई दिशा स्थापित होगी।