शहरी सेवा शिविर में हाथों हाथ राहत : पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को मौके पर मिला ऋण

निसं
जयपुर (नवयत्न) । राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम की ओर से 15 जून से 15 जुलाई तक संचालित “शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार को आदर्श नगर जोन कार्यालय, सेक्टर-4, जवाहर नगर में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न नागरिक सेवाओं के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
नगर निगम के अनुसार झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन में आयोजित शिविर के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के 14 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि भूखंडों के उपविभाजन के तीन मामलों का भी मौके पर समाधान किया गया।
आदर्श नगर निवासी भगवान सिंह ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत 25 हजार रुपए के ऋण के लिए आवेदन किया, जिसे शिविर में ही स्वीकृत कर चेक प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि इस राशि से वह बेल्ट एवं पर्स के अपने छोटे व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगे।
इसी प्रकार स्थानीय निवासी प्रकाश गुरुवाणी को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 50 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत कर चेक सौंपा गया। उन्होंने बताया कि इस राशि से वह अपने सब्जी व्यवसाय का विस्तार करेंगे, जिससे आय में वृद्धि होगी। दोनों लाभार्थियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री और नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।

You might also like