विद्यार्थियों को बताएं सामाजिक सरोकारों के फायदे, माय भारत पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीकरण
विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । चिड़ावा कॉलेज में मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा संचालित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म माई भारत पोर्टल पर विद्यार्थियों के पंजीकरण का अभियान चलाया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ ऋचा कुलश्रेष्ठ ने बताया कि माई भारत पोर्टल एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां पंजीकृत होकर विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण से संबद्ध विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी कर सकते हैं। चिड़ावा कॉलेज में संचालित एनएसएस, एनसीसी, स्काउट तथा ईएलसी के संयुक्त तत्वावधान में 50 विद्यार्थियों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया। बीए सेकंड सेमेस्टर की छात्रा सुहानी को माई भारत का कैंपस एंबेसेडर नियुक्त किया गया। ईएलसी प्रभारी अमित सिंह ने विभिन्न विद्यार्थियों को इस डिजिटल मंच के सामाजिक सरोकारों से जुड़े फायदे बताए। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत, एनएसएस प्रभारी अभिषेक सैनी और इतिका जांगिड़, स्काउट प्रभारी नवनीत शर्मा, कुलदीप भगत, दिनेश चौधरी, विश्वास अरड़ावतिया आदि उपस्थित थे।