नारी स्कूल के विद्यार्थियों को बांटी अध्ययन सामग्री

विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारी में मंगलवार उएक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। यह कार्यक्रम महेंद्र सिंह (ठेकेदार) की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उनके परिजनों के सौजन्य से हुआ। विद्यालय के भामाशाह रहे महेंद्र सिंह की स्मृति में उनके सुपुत्रों ने विद्यालय में नामांकित 121 विद्यार्थियों को नोटबुक, पेन, पेंसिल और रबर आदि सामग्री का वितरण किया। इस अध्ययन सामग्री की कुल लागत लगभग 20 हजार रुपये थी। परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संदीप कुमार लमोरिया और उनके परिवार ने विद्यालय के लिए इन्वर्टर की दो बैटरी देने की घोषणा की, जिससे विद्यालय में बिजली की सुविधा और सुदृढ़ हो सकेगी। इस अवसर पर संदीप लमोरिया, अवनी, दिवांश, पूर्व सरपंच जगदीश सुरा, प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सैनी, स्टाफ सदस्य महेंद्र कुमार, ज्योति ओला, सुशीला ओला, राजेश सूरा, औरमना, महेंद्र कुमार, सुमेर सिंह, अजीत कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, मीना कुमारी, जयराम सैनी और प्रियंका ढाका सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशीला ओला ने किया। अंत में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सैनी ने आभार जताया।

You might also like