फॉलोअप शहरी सेवा शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने मौके पर किया समस्याओं का समाधान
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । ललित दाधीच राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के तहत बुधवार को नगर पालिका परिसर में फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी सीताराम मीणा के निर्देशन में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में कृषि भूमि संबंधी 6, धारा 69-क के 2, जन्म प्रमाण पत्र के 3, पेंशन योजना के 8, जनआधार के 15 तथा आधार सीडिंग के 19 आवेदनों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा साफ-सफाई से जुड़े 14 मामलों का समाधान किया गया। वहीं, जलदाय विभाग ने 7 तथा विद्युत विभाग ने 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। चिकित्सा विभाग की ओर से 10 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया गया, जबकि 65 मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में नगर पालिका के फायरमैन हुकुम सिंह सहित गोविंद, चंदन सिंह, पायल सैन, महेंद्र कुमार भार्गव, दिलीप, लोकेश शर्मा, प्रेमरतन नाई, निर्मल, महेंद्र मारू, जसवंत, राजकुमार, मनोज कुमार एवं अन्य पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।