विश्वकर्मा आर्ट पैलेस ब्रांड फर्निसेलन ने एचजीएच इंडिया 2026 में जीता प्रतिष्ठित एच सर्कल एवार्ड

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । भारत के प्रीमियम सॉलिड वुड फर्नीचर ब्रांड फर्निसेलन ने एचजीएच इंडिया 2026 द्वारा मुंबई के बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित एच सर्कल 19 वॉ एवार्ड 2026 के श्रेष्ठ उत्पाद ,अभिनव श्रेष्ठ डिजाइन,असाधारण गुणवत्ता सम्मान को अपने नाम कर स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र का सुथार बन्धुओं ने गौरव बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह पुरस्कार कंपनी के उत्कृष्ट डिज़ाइन, उच्च गुणवत्ता, नवाचार और भारतीय कारीगरी के प्रति समर्पण का प्रमाण है। इस पुरस्कार का मूल्यांकन जूरी टीम के पांच विशेषज्ञों द्वारा उत्पादों की उपयोगिता, कार्यक्षमता, सौंदर्य और पर्यावरण अनुकूलता का मूल्यांकन करने के पश्चात सर्वश्रेष्ठ उत्पाद को दिया जाता है। यह पुरस्कार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित विश्वकर्मा आर्ट पैलेस ब्रांड फर्निसेलन की ओर से डायरेक्टर गोपालाराम सुथार, धन्नाराम सुथार, सीईओ हरिकिशन सुथार तथा मार्केटिंग हेड ओम सुथार ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में भारत भर के उद्योग जगत की हस्तियां उपस्थित थी। इस अवसर पर विश्वकर्मा आर्ट पैलेस ब्रांड फर्नीसेलन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम, डिज़ाइनर्स, इंजीनियर्स, कारीगरों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। कंपनी का उद्देश्य भारतीय निर्माण क्षमता और विश्वस्तरीय डिज़ाइन को एक साथ लाकर ग्राहकों को प्रीमियम, टिकाऊ और आधुनिक फर्नीचर उपलब्ध कराना है। फर्निसेलन वर्तमान में पूरे भारत में अपने ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है। कंपनी के मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर में वेयरहाउस हैं तथा बेंगलुरु के जे.पी. नगर में इसका एक्सपीरियंस सेंटर भी संचालित है। आने वाले समय में कंपनी नए प्रोडक्ट लॉन्च, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता विस्तार और देशभर में अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगी। फर्नीसेलन भारत का एक अग्रणीय प्रीमियम फर्नीचर ब्रांड है जो सॉलिड वुड फर्नीचर, आधुनिक डिज़ाइन, कस्टमाइज़ेशन, फैक्ट्री-डायरेक्ट प्राइसिंग, पैन इंडिया डिलीवरी और प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन सेवाओं के लिए जाना जाता है। कंपनी का उद्देश्य भारतीय कारीगरी को वैश्विकस्तर की गुणवत्ता और डिज़ाइन के साथ प्रस्तुत करना है।

You might also like