ज्ञान प्रकाश पोद्दार श्याम मंदिर के ट्रस्टी बने
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय निवासी एवं सूरत प्रवासी समाजसेवी ज्ञान प्रकाश पोद्दार यहां के श्याम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी बने हैं ।उन्होंने मंदिर कोष में एक लाख इक्यावन हजार रुपयों का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। ट्रस्ट के संरक्षक डॉक्टर केडी यादव, अध्यक्ष सुभाष चंद्र भूत, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र यादव ,सचिव सुरेश चंद्र यादव, संयुक्त सचिव मनोज सदाफल एवं मंदिर कमेटी के सदस्य मुकेश पारीक ने ट्रस्टी बनने पर ज्ञान प्रकाश पोद्दार का आभार प्रकट किया है। डॉक्टर केडी यादव ने विश्वास प्रकट किया है कि मंदिर में सुविधाओं के विस्तार एवं अन्य निर्माण कार्य में उनका सहयोग मिलता रहेगा।